भारत में कोरोना वायरस के मामले तेजी से पांच लाख की तरफ बढ़ रहे हैं। देश में 23 जून को 15 हजार से अधिक संक्रमित मिले हैं। इसके बाद अभी तक 4.56 लाख लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। जबकि साढ़े 14 हजार के करीब लोगों की महामारी से मौत हो चुकी है।

भारत की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 23 जून को रिकॉर्ड मामले दर्ज किए गए हैं। दिल्ली में रिकॉर्ड 3947 लोग महामारी से सिर्फ एक दिन में संक्रमित हुए हैं। जबकि महाराष्ट्र में 3214 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। देश में ऐसा पहली बार हुआ हैं महाराष्ट्र से ज्यादा दिल्ली में संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा इसके अलावा तमिलनाडु में 2516, तेलंगाना में 879, गुजरात में 549, हरियाणा में 495, आंध्र प्रदेश में 462 संक्रमित हुए हैं।
दूसरी तरफ पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 15653 मामले आए हैं। इसके बाद भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 4,56,119 हो चुकी है। इनमें से 2,58,599 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। जबकि 1,82,982 मरीज अभी तक अस्पतालों में भर्ती है। देश में आज 23 जून को 10,462 मरीज ठीक हुए हैं।
22 जून को रिकॉर्ड 10879 मरीज ठीक हुए थे। भारत में अभी तक 14483 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में कल आए थे 3721 मामले महाराष्ट्र में कल 3721 मामले आए थे।
जबकि दिल्ली में 2909 संक्रमित मिले थे। इसके अलावा तमिलनाडु में 2710, तेलंगाना में 872, उत्तर प्रदेश में 591, गुजरात में 563, आंध्र प्रदेश में 443, पश्चिमी बंगाल में 413 संक्रमित मिले हैं।