पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ने का समाचार है ?
समाजवादी पार्टी संरक्षक व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ने का समाचार है। उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मेदांता के डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि संक्रमण की शिकायत पर उन्हें गुरुवार रात अस्पताल लाया गया था। जिसके बाद उनकी कोरोना जांच की गई जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई।

आपको बता दें कि 80 वर्षीय सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव कई महीनों से बीमार चल रहे हैं। उनके पेट में लगातार तकलीफ बनी है। इससे पहले उन्हें पेट में सूजन और दर्द होने पर मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था। जांच में पाया गया कि बड़ी आंत में समस्या है। कोलोनोस्कोपी करके साफ किया गया था। इसके बाद सेहत में सुधार होने पर डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।
डॉ. कपूर का कहना है कि डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।
उनका अल्ट्रासाउंड, ब्लड टेस्ट और यूरिन टेस्ट किया गया है। पेट दर्द कम हुआ है और हालत स्थिर है। उन्होंने कहा कि सभी रिपोर्टों के मूल्यांकन के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।